Bihar Police Constable Selection Process 2025: नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी बिहार पुलिस “सिपाही भर्ती” में जाने की इच्छा रखते हैं तो आपको बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में जरूर जानना चाहिए, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती (Constable) के लिए चयन प्रक्रिया मुख्यतः लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होता है। इसके बाद उम्मीदवारों की मेधा सूची तैयार की जाती है तथा चिकित्सीय परीक्षण होता है। इस आर्टिकल की मदद से हम आपको विस्तार पूर्वक Bihar Police Constable Selection Process 2025 के बारे मे बताने वाले है। जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा।
Bihar Police Constable Selection Process 2025: Overview
Artical Name | Bihar Police Constable Selection Process |
Total Vacancy | 19,838 |
Post Name | Constable |
Written Exam Level | 10th Level |
Selection Process Full Details | Read Artical Completely |
लिखित परीक्षा: Bihar Police Constable Selection Process 2025
प्रथम चरण: लिखित परीक्षा
यहां बिहार पुलिस कांस्टेबल का चयन प्रक्रिया के बारे में एक-एक करके बताया गया है
आवेदन की जांच: आवेदन पत्र जमा होने के बाद उनकी जांच की जाएगी। केवल सही पाए गए आवेदनों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का स्तर: परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं कक्षा) या समकक्ष होगा। इसमें निम्नलिखित विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) पूछे जाएंगे
लिखित परीक्षा के लिए विषय: हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएँ
परीक्षा पैटर्न
- कुल अंक: 100 अंक
- प्रश्नों की संख्या: 100 प्रश्न
- समय सीमा: 2 घंटे
- हर सही उत्तर पर: 1 अंक
- परीक्षा O.M.R. शीट आधारित होगी।
लिखित परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बातें?
- उत्तर पुस्तिका की एक प्रति पर्षद द्वारा एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाएगी।
- जिन अभ्यर्थियों को 30% से कम अंक मिलेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक कोटि से रिक्तियों की संख्या के 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
- यह परीक्षा केवल अर्हक (Qualifying) होगी। अंतिम चयन में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।
Bihar Police Constable Syllabus In Hindi 2025 PDF Download
Bihar Police Constable Physical Efficiency Test
सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा द्वितीय चरण की परीक्षा होती है, जिसकी संपूर्ण जानकारी निम्न है
Bihar Police Constable Physical Marks
यहाँ बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़, गोला फेक, ऊँची कूद, के लिए कितने अंक मिलते हैं बताया गया है।
Bihar Police Constable Runnning Marks
दौड़ (कुल 50 अंक): पुरुष अभ्यर्थियों के लिए (1.6 किमी – अधिकतम 6 मिनट में)
समय सीमा | अंक |
5 मिनट से कम | 50 |
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड तक | 40 |
5 मिनट 20 सेकंड से 5 मिनट 40 सेकंड तक | 30 |
5 मिनट 40 सेकंड से 6 मिनट तक | 20 |
6 मिनट से अधिक समय लेने वाले | अयोग्य घोषित |
Bihar Police Constable Runnning Marks For Female
दौड़ (कुल 50 अंक): महिला अभ्यर्थियों के लिए (1 किमी – अधिकतम 5 मिनट में)
समय सीमा | अंक |
4 मिनट से कम | 50 |
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक | 40 |
4 मिनट 20 सेकंड से 4 मिनट 40 सेकंड तक | 30 |
4 मिनट 40 सेकंड से 5 मिनट तक | 20 |
5 मिनट से अधिक समय लेने वाली | अयोग्य घोषित |
Bihar Police Constable Shot Put Marks
गोला फेंक (कुल 25 अंक): पुरुषों के लिए (16 पाउंड का गोला)
फेंकने की दूरी | अंक |
16 से 17 फीट तक | 09 |
17 से 18 फीट तक | 13 |
18 से 19 फीट तक | 17 |
19 से 20 फीट तक | 21 |
20 फीट से अधिक | 25 |
16 फीट से कम फेंकने वाले | अयोग्य घोषित |
Bihar Police Constable Shot Put Marks For Female
गोला फेंक (कुल 25 अंक): महिलाओं के लिए (12 पाउंड का गोला)
फेंकने की दूरी | अंक |
12 से 13 फीट तक | 09 |
13 से 14 फीट तक | 13 |
14 से 15 फीट तक | 17 |
15 से 16 फीट तक | 21 |
16 फीट से अधिक | 25 |
12 फीट से कम फेंकने वाली | अयोग्य |
Bihar Police Constable High Jump Marks
ऊँची कूद (कुल 25 अंक): पुरुषों के लिए (न्यूनतम ऊँचाई – 4 फीट)
ऊँचाई | अंक |
4 फीट | 13 |
4 फीट 4 इंच | 17 |
4 फीट 8 इंच | 21 |
5 फीट | 25 |
4 फीट से कम कूदने वाले | अयोग्य |
Bihar Police Constable High Jump Marks For Female
ऊँची कूद (कुल 25 अंक): महिलाओं के लिए (न्यूनतम ऊँचाई – 3 फीट)
ऊँचाई | अंक |
3 फीट | 13 |
3 फीट 4 इंच | 17 |
3 फीट 8 इंच | 21 |
4 फीट | 25 |
3 फीट से कम कूदने वाली | अयोग्य |
Bihar Police Constable Selection Process 2025: महत्वपूर्ण बातें
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
- PET में भाग लेना अनिवार्य होगा।
- गर्भवती महिलाएं PET में भाग नहीं लेंगी।
- PET का कुल अंक: 100 अंक
- किसी भी एक स्पर्धा (दौड़, गोला फेंक या ऊँची कूद) में विफल रहने वाले अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- किसी भी स्थिति में अतिरिक्त मौका या छूट नहीं दी जाएगी
Bihar Police Constable Selection Process 2025: तृतीय चरण – दस्तावेज़ सत्यापन
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अर्हता, आयु, आरक्षण आदि से संबंधित दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें?
- दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अलग से सूचना दी जाएगी।
- अभ्यर्थी को मूल प्रमाण-पत्र और उसकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी।
- किसी अन्य दिन दस्तावेज़ सत्यापन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ अधूरे या गलत पाए जाएंगे, वे अयोग्य माने जाएंगे।
दस्तावेज़ सत्यापन हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्र?
- वैध पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि
- जन्म तिथि प्रमाण-पत्र – 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण-पत्र
- इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा की अंक-पत्र
- आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) – जाति प्रमाण-पत्र एवं स्थानीय आवास प्रमाण-पत्र
मेरिट सूची कैसे बनेगी?: Bihar Police Constable Selection Process 2025
जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन में सफल होंगे, उन अभ्यर्थियों का दौड़, गोला फेंक, और ऊँची कूद में प्राप्त कुल अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Bihar Daroga Syllabus in Hindi 2025 & Selection Process
Bihar BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 In Hindi PDF Download & Qualifying Marks Details
निष्कर्ष
इस तरह से बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और उसके बाद मेधा सूची तैयार की जाएगी, तथा अंतिम में उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
Notification Pdf | Click Hare |
Exam Notice | Click Hare |
Join Our WhatsApp Group | Click Hare |
Join Our Telegram Group | Click Hare |
Home Page | Click Hare |