Bihar Police Physical Marks 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए 19,838 रिक्त पदों को भरने हेतु नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। और अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं या करने वाले हैं तो आपको Bihar Police Physical Marks को जरूर चेक कर लेना चाहिए क्योंकि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा देनी होती है।
बिहार पुलिस सिपाही फिजिकल परीक्षा में परफॉर्मेंस के आधार पर अलग-अलग अंक दिए जाते हैं। बिहार पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंक की होती है।
Bihar Police Physical Marks: Overview
Artical Name | Bihar Police Physical Marks |
Total Post | 19,838 |
Application Start | 18th March, 2025 |
Application Last | 18th April, 2025 |
Artical Type | Physical Test |
Physical Test Exam Marks | 100 Marks |
Bihar Police Selection Process |
|
Bihar Police Physical Marks – जाने कैसे होती है बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा और सिलेक्शन प्रोसेस?
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विस्तार पूर्वक बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा और उसके अंक तथा सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे जिसके लिए आपको हमारे इस Bihar Police Physical Marks आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Bihar Police Constable Eligibility 2025
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक की योग्यता, शारीरिक दक्षता परीक्षा, उम्र सीमा आदि क्या हो सकती है यहां विस्तार पूर्वक बताया गया है
शारीरिक मानदंड
अभ्यर्थियों को उनके वर्ग के अनुसार निम्नलिखित ऊँचाई, सीना माप और वजन की शर्तें पूरी करनी होंगी जो इस प्रकार है
कोटि | ऊँचाई (से.मी.) | सीना (से.मी.) (फुलाने पर) | वजन (किग्रा.) |
सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुष | 165 | 81 – 86 | लागू नहीं |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष | 160 | 81 – 86 | लागू नहीं |
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष | 160 | 79 – 84 | लागू नहीं |
सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी | 155 | लागू नहीं | न्यूनतम 48 किग्रा. |
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना फुलाने और नॉर्मल सीना माप में न्यूनतम 5 से.मी. का अंतर होना आवश्यक है।
- ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानदंड महिला अभ्यर्थियों के समान होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बिहार राज्य सरकार द्वारा मान्य समकक्ष डिग्री/प्रमाण-पत्र भी स्वीकार्य होंगे।
- इस भर्ती मे केवल भारतीय नागरिक (Indian Citizen) ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा (Age Limit)
-
आयु गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।
-
कट-ऑफ डेट के अनुसार निम्नलिखित अधिकतम आयु सीमा लागू होगी:
- सामान्य वर्ग (General Category) के पुरुष: 18 से 25 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष: 18 से 27 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की महिलाएँ: 18 से 28 वर्ष
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं सभी कोटियों की महिलाएँ व ट्रांसजेंडर: 18 से 30 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Bihar Police Selection Process 2025
- प्रथम चरण: लिखित परीक्षा
- दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- तृतीय चरण: दस्तावेज सत्यापन
- मेधा सूची तैयार
- चिकित्सीय परीक्षण
- अभ्यर्थी का चरित्र सत्यापन एवं पहचान
Bihar Police Physical Marks: प्रथम चरण लिखित परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए तिथि जारी किया जाएगा, इस परीक्षा का विषय और स्तर कुछ इस प्रकार होगा
- परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी।
- परीक्षा में प्राप्त अंकों का निर्धारण इक्वी-पर्सेंटाइल पद्धति (Equi-Percentile Method) से किया जाएगा।
- परीक्षा मैट्रिक (10वीं) स्तर की होगी।
प्रश्नपत्र में निम्नलिखित विषय होंगे?
- हिन्दी
- अंग्रेजी
- गणित
- सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र)
- विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान)
- सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषय
बिहार पुलिस परीक्षा का प्रारूप?
- परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें दो घंटे का समय दिया जाएगा।
- प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
Bihar Police Physical Marks: उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक
- लिखित परीक्षा में कुल अंकों का 30% प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- इससे कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र नहीं होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयन?
- लिखित परीक्षा के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार होगी।
- चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम मेरिट सूची केवल PET पास करने वाले उम्मीदवारों के आधार पर बनेगी।
- गर्भवती महिलाओं को PET में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
- लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं होगी।
- यह केवल शारीरिक परीक्षा के लिए पात्रता तय करने के लिए होगी।
Bihar Police Physical Marks – शारीरिक दक्षता परीक्षा का कुल अंक निर्धारण
- PET परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- इसमें दौड़, गोला फेंक और ऊँची कूद की परीक्षाएं शामिल होंगी।
- PET परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए जाएंगे।
Bihar Police Physical Marks
- दौड़ – अधिकतम 50 अंक
Bihar Police Physical Race Marks For Male
पुरुष उम्मीदवारों के लिए (1.6 किमी दौड़ – अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी होगी)
समय सीमा | अंक |
5 मिनट या कम | 50 अंक |
5 मिनट 20 सेकंड तक | 40 अंक |
5 मिनट 40 सेकंड तक | 30 अंक |
6 मिनट तक | 20 अंक |
6 मिनट से अधिक समय लेने वाले अयोग्य होंगे | Fail |
Bihar Police Physical Race Marks For Female
महिला उम्मीदवारों के लिए (1 किमी दौड़ – अधिकतम 5 मिनट में)
समय सीमा | अंक |
4 मिनट या कम | 50 अंक |
4 मिनट 20 सेकंड तक | 40 अंक |
4 मिनट 40 सेकंड तक | 30 अंक |
5 मिनट तक | 20 अंक |
5 मिनट से अधिक समय लेने वाली अयोग्य होंगी | Fail |
Bihar Police Shot put Marks
महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार के लिए बिहार पुलिस गोला फेंक – अधिकतम 25 अंक का होता है। जिसमे पुरुष उम्मीदवारों के लिए (16 पाउंड का गोला फेंकना) और महिला उम्मीदवारों के लिए (12 पाउंड का गोला फेंकना) होता है।
Bihar Police Shot put Marks For Male
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए (16 पाउंड का गोला फेंकना)
दूरी | अंक |
16 से 17 फीट तक | 09 अंक |
17 से 18 फीट तक | 13 अंक |
18 से 19 फीट तक | 17 अंक |
19 से 20 फीट तक | 21 अंक |
20 फीट से अधिक | 25 अंक |
16 फीट से कम फेंकने वाले अयोग्य होंगे | – |
Bihar Police Shot put Marks For Female
- महिला उम्मीदवारों के लिए (12 पाउंड का गोला फेंकना)
दूरी | अंक |
12 से 13 फीट तक | 09 अंक |
13 से 14 फीट तक | 13 अंक |
14 से 15 फीट तक | 17 अंक |
15 से 16 फीट तक | 21 अंक |
16 फीट से अधिक | 25 अंक |
12 फीट से कम फेंकने वाली अयोग्य होंगी | Fail |
Bihar Police High Jump Marks
बिहार पुलिस महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए ऊँची कूद – अधिकतम 25 अंक का होता है। जिसमे पुरुष उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम ऊँचाई 4 फीट) और महिला उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम ऊँचाई 3 फीट) कूदना होता है।
Bihar Police Constable Vacancy 2025 Notification Out & देखे सभी डिटेल्स
Bihar Police High Jump Marks For Male
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम ऊँचाई 4 फीट)
ऊँचाई | अंक |
4 फीट | 13 अंक |
4 फीट 4 इंच | 17 अंक |
4 फीट 8 इंच | 21 अंक |
5 फीट | 25 अंक |
4 फीट से कम कूदने वाले अयोग्य होंगे | Fail |
Bihar Police High Jump Marks For Female
- महिला उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम ऊँचाई 3 फीट)
ऊँचाई | अंक |
3 फीट | 13 अंक |
3 फीट 4 इंच | 17 अंक |
3 फीट 8 इंच | 21 अंक |
4 फीट | 25 अंक |
3 फीट से कम कूदने वाली अयोग्य होंगी | Fail |
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- दौड़ के अंकों को सर्वाधिक महत्व दिया जाएगा।
- यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तय होगी।
- PET परीक्षा को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
- PET परीक्षा में प्रत्येक इवेंट में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- कोई भी अभ्यर्थी जो न्यूनतम योग्यता को पूरा नहीं करता, उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
बिहार पुलिस दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया?
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का शैक्षिक योग्यता, उम्र और आरक्षण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- यह प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन या बाद में निर्धारित तारीख पर होगी।
- उम्मीदवारों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां (Self-Attested Copies) प्रस्तुत करनी होंगी।
- किसी भी उम्मीदवार द्वारा गलत या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
बिहार पुलिस दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज़?
- फोटो पहचान-पत्र – आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि।
- शैक्षिक प्रमाण-पत्र – मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र और अंक-पत्र।
- आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) – जाति प्रमाण-पत्र और आवास प्रमाण-पत्र।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – जाति प्रमाण-पत्र, आवास प्रमाण-पत्र और नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र (1 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए)।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2023-24 का EWS प्रमाण-पत्र और आवास प्रमाण-पत्र।
- स्वतंत्रता सेनानी (FFW) – जिला प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र और आवास प्रमाण-पत्र।
- ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी – सरकार द्वारा प्रमाणित ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण-पत्र और आवास प्रमाण-पत्र।
- गृह रक्षक (होम गार्ड) – संबंधित प्रमाण-पत्र, सेवा प्रमाण-पत्र और आईडी कार्ड।
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी प्रमाण-पत्र मान्य सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए।
- प्रमाण-पत्र का निर्धारित प्रारूप और वैधता अवधि सुनिश्चित करें।
- मूल प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थी को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता या गलत जानकारी देता है, तो उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
मेधा सूची तैयार (Merit List)
- केवल लिखित परीक्षा मेधा सूची का आधार नहीं होगी।
- यह केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अर्हक (Qualifying) होगी।
- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता, डिग्री, डिप्लोमा या अनुभव के अतिरिक्त अंक इसमें नहीं जोड़े जाएंगे।
- यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक हैं, तो उनकी उम्र एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
बिहार पुलिस चिकित्सीय परीक्षण
- सभी चयनित अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस मैनुअल, 1978 के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा।
- आंख, हृदय, लिवर, किडनी, हड्डी एवं अन्य स्वास्थ्य जांच आवश्यक होगी।
चरित्र सत्यापन एवं पहचान
- चयन के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन एवं पहचान की जाएगी।
- पुलिस मैनुअल, 1978 के नियमों का पालन किया जाएगा।
Bihar police physical marks 2025 pdf download
Bihar police physical marks 2025 pdf download | Click hare |
Join Our WhatsApp Group | Click Hare |
Join Our Telegram Group | Click Hare |
Office official | Click Hare |
FAQs – Bihar Police Physical Marks 2025
बिहार पुलिस मेडिकल जांच में क्या होगा?
बिहार पुलिस सिपाही मेडिकल जांच के दौरान उम्मीदवारों का आंख, हृदय, लिवर, किडनी, हड्डी एवं अन्य स्वास्थ्य जांच आवश्यक होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल गोला फेक कितने नंबरों का होता है?
महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार के लिए गोला फेक अधिकतम 25 अंकों का होता है. जिसमें पुरुष उम्मीदवार को 16 पाउंड का और महिला उम्मीदवार को 12 पाउंड का गोला फेंकना होता है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल में किस उम्मीदवार को फेल माना जाता है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेक्शन के दौरान उन उम्मीदवार को Fail माना जाएगा जो केवल लिखित परीक्षा में पास होंगे. पास होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में सफल होना होगा।