BPSC 71th Vacancy Selection Process: नमस्कार दोस्तों हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 71th Vacancy 2025 के तहत 1250 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 जून 2025 से शुरू कर दिया है इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। ऐसे में अगर आप भी इस अब भर्ती में आवेदन किया है या करने वाले हैं तो आपको इस BPSC 71th Vacancy Selection Process के बारे मे जरूर जान लेना चाहिए, इसके अलावा हम इस आर्टिकल के माध्यम से BPSC 71th Vacancy Physical Test और सिलेक्शन प्रोसेस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में बने रहना होगा।
BPSC 71th Vacancy Selection Process 2025: Overview
Artical Name | BPSC 71th Vacancy Selection Process |
Total Vacancy | 1250 Posts |
Apply Start Date | 02 June 2025 |
Apply Last Date | 30 June 2025 |
Apply Mode | Online |
Age Limit | 21 To 37 Years |
Pre Exam Date | 30 August 2025 |
Salary | Level-7 To Level-9 |
Official website | bpsc.bihar.gov.in |
Bpsc 71 Notification 2025
बिहार लोक सेवा आयोग (Bpsc) ने अलग-अलग पद के लिए कुल 1250 भर्ती का नोटिफिकेशन 30 मई 2025 को जारी कर दिया है और इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवारी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो वह आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर ले, किन-किन पदों पर भर्ती निकाली गई है यहां देखें
BPSC 71th Vacancy 2025 Post Details
- वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
- वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी – 79 पद
- श्रम अधीक्षक – 10 पद
- अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक – 03 पद
- ईख पदाधिकारी – 17 पद
- प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502 पद
- प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 22 पद
- प्रखंड अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण पदाधिकारी – 13 पद
- राजस्व पदाधिकारी – 45 पद
- प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459 पद
- कुल पदों की संख्या: 1250
Eligibility
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
BPSC 71th Vacancy Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा ( प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) से गुजर ना होता है उसके बाद साक्षात्कार और शारीरिक परीक्षा ( स्वास्थ्य परीक्षा) और होता है।
1. BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 – परीक्षा संरचना
- यह परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
- परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
- कुल अंक: 150
- हर प्रश्न का केवल एक सही उत्तर चुनना होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (एक तिहाई) अंक की कटौती होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा केवल छँटनी (Screening) के लिए होगी।
- मुख्य परीक्षा हेतु चयनित उम्मीदवारों की संख्या, कुल रिक्तियों की 10 गुना होगी।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिलेबस का दायरा क्या होगा?
- सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
- भारत और बिहार का इतिहास, भूगोल (विशेषकर बिहार पर केंद्रित)
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास
- बिहार की पंचायती राज व्यवस्था, परिवर्तन, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका आदि।
कट-ऑफ के आधार पर सभी श्रेणियों से उम्मीदवारों का चयन होगा। जो इस प्रकार है
- सामान्य वर्ग: 40% अंक
- पिछड़ा वर्ग: 36.5% अंक
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34% अंक
- अनुसूचित जाति / जनजाति, महिलाएं, दिव्यांग: 32% अंक
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2 और वैकल्पिक विषय होगा।
- कुल अंक 900 जिसमे
- इस परीक्षा की समय अवधी प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे होगी।
3. साक्षात्कार (Interview)
- कुल अंक 120 होगा।
- साक्षात्कार का उद्देश्य उम्मीदवार का व्यक्तित्व कार्य करने की क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता आदि के बारे में आकलन करने के लिए होगा।
- जो भी व्यक्ति साक्षात्कार के लिए उपस्थित नहीं होंगे उन उम्मीदवारों का नाम मेधा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
4. Physical Test ( स्वास्थ्य परीक्षण)
- आयोग के द्वारा गठित चिकित्सा बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य जांच कराना उम्मीदवार के लिए अनिवार्य होगा।
- स्वास्थ्य जांच के लिए उम्मीदवार को नगद ₹16 देने होंगे।
- चिकित्सा बोर्ड द्वारा जांच के बाद यदि कोई उम्मीदवार अनफिट पाया जाता है तो उसे नियुक्ति के लिए नहीं चुना जाएगा।
- दिव्यांगता के संबंध में चिकित्सा पर्षद द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
Physical Test Eligibility
21 वर्ष और उससे अधिक के भर के लिए
ऊंचाई (बिना जूते के) | साँस छोड़ने पर छाती | साँस लेने के बाद छाती |
62½″ – 65″ के बीच | 30 इंच | 32 इंच |
65″ – 68″ के बीच | 31 इंच | 33 इंच |
68″ – 70″ के बीच | 32 इंच | 34 इंच |
70″ – 72″ के बीच | 33 इंच | 35¼ इंच |
72″ और उससे अधिक | 34 इंच | 36½ इंच |
ऊँचाई मापने की प्रक्रिया क्या होगी?
- मेडिकल बोर्ड ऊँचाई, वजन, छाती आदि की माप निर्धारित करेगा।
- उम्मीदवार बिना जूते के, एड़ी व पंजे सीधे रखकर खड़ा रहेगा।
- सिर, कंधे, नितंब व एड़ियां दीवार से सटी होंगी।
- ऊँचाई हेड रॉड द्वारा सिर के ऊपरी हिस्से पर क्षैतिज स्केल से मापी जाएगी।
छाती मापने की प्रक्रिया क्या होगी?
- मापन रिब्स के ऊपर से किया जाएगा, पूरी साँस छोड़ने और लेने के बाद।
- स्केल को छाती के चारों ओर लपेटा जाएगा, बिना दबाव के।
- साँस लेने पर न्यूनतम निर्धारित अंतर (expansion) अनिवार्य है, अन्यथा अयोग्य माना जाएगा।
- वजन सिर्फ किलोग्राम में नापा जाएगा
दृष्टि परीक्षण (Vision Test) के नियम क्या होगा?
- आँखों में कोई रोग, विकृति या स्थायी दोष नहीं होना चाहिए।
- आँखों की रचना या पुतलियों में दोष नहीं होना चाहिए
- यदि अभ्यर्थी चश्मा पहनता है तो भी योग्य हो सकता है, बशर्ते उसकी दृष्टि मापदंडों के अनुरूप हो।
- उम्मीदवार दोनों कानों से अच्छी तरह सुन सके
- रंग अंधता (Color Blindness), पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
- मोतियाबिंद, ग्लूकोमा या अन्य नेत्र रोग वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा।
- दृष्टि दोष वाले उम्मीदवार यदि चश्मे से 6/6 और 6/9 की दृष्टि प्राप्त कर सकते हैं तो उन्हें स्वीकार किया जा सकता है।
- -2.5 D (डायोप्टर) से ज्यादा दृष्टिदोष नहीं होना चाहिए।
दृष्टि परीक्षण के प्रकार
परीक्षण का प्रकार | अच्छी आँख (Right Eye) | खराब आँख (Left Eye) |
चश्मा रहित दूर दृष्टि | 6/24* | 6/24 |
चश्मा लगाकर दूर दृष्टि | 6/6 | 6/12 |
दृष्टि तीव्रता (मिनिफ्लेक्ट हैण्डस्पेक्त्रोपिया) | 1.5 | 1.5 |
चश्मा सहित या रहित निकट दृष्टि | 0.8 | 1.0 |
हाइड्रोफोबिया उम्मीदवार के लिए दृष्टि | 6/6 | 6/9 |
सारांश
इस तरह से उपरोक्त में हमने BPSC 71th Vacancy Selection Process के अलावा मेडिकल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएं ताकि उम्मीदवार अपनी मेडिकल योग्यता निर्धारित कर सके। इस आर्टिकल को जरूरतमंद लोगों के पास शेयर भी कर सकते हैं।
Important Link
BPSC 71th Notification 2025 PDF Download | Click Hare |
BPSC 71th Vacancy 2025 Apply Online | Click Hare |
Join Our WhatsApp Group | Click Hare |
Join Our Telegram Group | Click Hare |
Home Page | Click Hare |
Offical website | Click Hare |
FAQs – BPSC 71th Vacancy Selection Process
BPSC 71th भर्ती मे कितनी भर्ती निकली है?
BPSC ने कुल 1250 पदों पर भर्ती निकली है।
BPSC 71th भर्ती मे कुल कितनी परीक्षा होगी?
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो तरह की होगी प्रथम प्रारंभिक परीक्षा और दूसरी मुख्य परीक्षा होगी।
BPSC 71th भर्ती मे चयन के लिए क्या मेडिकल फिटनेस जरूरी है?
जी हां, इस भर्ती में उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा अनफिट पाए गए उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
BPSC 71th भर्ती मे क्या फिजिकल परीक्षा होगी?
जी हां, उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा से गुजरना होगा, फिजिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए मानदंडों को पूरा करना होगा अन्यथा उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।